शुक्राणु बढ़ाने के उपाय

शुक्राणु अल्पता, शुक्राणुओं का कम होना

वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या कम होना ‘शुक्राणु अल्पता’ कहलाता है। यह वह दशा है जिसमें पुरूष, सन्तान उत्पन्न करने में असमर्थ होता है। साधारणतया 1 सी.सी. वीर्य में लगभग 12 करोड़ शुक्राणु होते हैं। एक बार के वीर्यपात में लगभग 3.5 से 5 सी.सी. वीर्य स्खलित होता है। एक बार स्खलन में कुल 20 करोड़ से लेकर 50 करोड़ के लगभग शुक्राणु पाये जाते हैं। यदि कुल संख्या 15 करोड़ या इससे भी कम हो तो गर्भ स्थापना संभव नहीं होती है। यदि शुक्राणुओं की कुल संख्या प्राकृतिक यानी नाॅर्मल हो, परन्तु इसमें 25 प्रतिशत से अधिक शुक्राणु मृत या पंगु हो या अपूर्ण हों, तो भी गर्भ स्थापना संभव नहीं है।

how to increase sperm count(घरेलू चिकित्सा):

how to increase sperm count

1. कौंच के बीज, अश्वगंधा, शतावरी और तालमखाना बराबर-बराबर चूर्ण कर लें। 5-5 ग्राम प्रतिदिन सुबह, दोपहर तथा शाम सुखोष्ण मीठे दूध के साथ दें।

2. अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली, कौंच के बीज, गोखरू, मुलेहठी, त्रिफला और मिश्री प्रत्येक 100 ग्राम। खूब महीन(बारीक) कर लें। 1-2 चम्मच 3 बार प्रतिदिन सुखोष्ण मीठे दूध के साथ दें।

3. असगंध चूर्ण 1-1 चम्मच सुबह-शाम दूध 250 एम.एल. में खौलाकर, मिश्री की चूर्ण मिलाकर पिलायें।

4. सुबह के नाश्ते में अंकुरित गेहूँ या चने खूब चबाकर खाने चाहिए।

5. कच्चे नारियल का पानी प्रतिदिन 2-3 बार 1-1 गिलास करके पीना लाभदायक है।

6. शतावरी, कौंच के बीज, तालमखाना के बीज, गोखरू, सेमर मूसली तथा असगन्ध 100-100 ग्राम महीन कर लें। 1-2 चाय के चम्मच से प्रतिदिन 3 बार दूध के साथ लें।

7. आँवला, गोखरू, गिलोय, अश्वगंधा और शतावर बराबर-बराबर लेकर खूब बारीक कर लें। 1-1 चम्मच रोजाना 3 बार दूध के साथ दें।

8. नारियल की गिरी 30 ग्राम को कद्दूकस करके घी 75 ग्राम में भून लें। फिर उसमें नारियल का पानी 130 मि.ली. तथा चीनी 300 ग्राम मिलाकर पाक तैयार करें। 10-10 ग्राम सुबह-शाम खाकर दूध पी लिया करें।

9. अश्वगंधा चूर्ण 1-1 चम्मच सुबह-शाम फांक कर दूध पीना चाहिए।

सेक्स समस्या से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.Click here

हमारी दूसरी साइट पर जाने का लिंक – https://chetanonline.com

how to increase sperm count का यह लेख आपको कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये |

यह बाते अपने दोस्तों को शेयर करे |

अधिक जानकारी या इलाज के लिए क्लिक करे

Tags:

Leave a Reply