अब जानते है की पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता?

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता – यह सवाल हर उस लड़के लड़की के मन में आता है। जो कपल है इसका जवाब हमें महिला के मासिक चक्र (पीरियड साइकिल) पर निर्भर करता है। आमतौर पर, पीरियड के शुरूआती 7 दिन और आखिरी 7-8 दिन कम फर्टाइल होता है मतलब ( महिला में कम गर्भधारण की संभावना ) माने जाते हैं। लेकिन, यह तरीका 100% सुरक्षित नहीं है क्योंकि हर महिला का शरीर अलग होता है और ओवुलेशन (अंडा बनने का समय) बदल सकता है।

मासिक चक्र और फर्टाइल विंडो: आसान भाषा में समझें

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता

मासिक चक्र वह समय होता है जब एक महिला के शरीर में हर महीने प्राकर्तिक रूप से अंडा बनता है और अगर वह अंडा स्पर्म से नहीं मिलता, तो पीरियड आ जाता है।

  • महिला का सामान्य चक्र पीरियड जो ज्यादातर 28-30 दिनों तक का माना जाता है ।
  • ओवुलेशन आमतौर पर पीरियड के 14वें दिन के आसपास होता है, जब गर्भधारण की संभावना महिला में सबसे ज्यादा होती है। इसलिए ओवुलेशन के 3-4 दिन पहले और उसके ३-४ दिन बाद में संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
  • पीरियड के पहले 7 दिन और आखिरी के 7-8 दिन “महिला में कम फर्टाइल” माने जाते हैं, यानी इन दिनों में गर्भधारण की संभावना कम होती है। लेकिन ध्यान रखें, यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है क्योंकि ओवुलेशन का समय बदल भी सकता है सकता है और स्पर्म महिला के शरीर में 5 दिन तक जिंदा रह सकता है।

पीरियड के कितने दिन बाद महिला से संबंध बनाना सुरक्षित है?

अगर आपकी पार्टनर का मासिक चक्र नियमित है (28-30 दिन का), तो अपने पार्टनर के पीरियड खत्म होने के बाद 1-7 दिन तक संबंध बनाने से गर्भ ठहरने की संभावना बहुत कम मानी जाती है। 8वें दिन के बाद से 16-17वें दिन तक प्रेग्नेंसी का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि यह ओवुलेशन का समय होता है।18-28वें दिन तक महिला में फिर से प्रेग्नेंसी का खतरा कम हो जाता है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं होता।

महत्वपूर्ण:

हर महिला का मासिक चक्र अलग हो सकता है। क्योकि अगर पीरियड जल्दी-जल्दी (21-24 दिन) में आ जाता है, तो जो ओवुलेशन होता है वो जल्दी हो सकता है और “सेफ डेज़” कम हो सकते हैं। और कभी-कभी ओवुलेशन जल्दी या देर से भी हो सकता है, जिससे की महिला में प्रेग्नेंसी का रिस्क ज्यादा बढ़ जाता है।

प्राकृतिक गर्भनिरोधक: कितना भरोसेमंद है यह तरीका?

  • सेफ पीरियड या कैलेंडर मेथड 100% सुरक्षित नहीं है।
  • ओवुलेशन का समय बदल सकता है, जब महिला में तनाव, बीमारी या दवा के कारण भी मासिक चक्र गड़बड़ा सकता है। और जब आप इस बीच में अपने पार्टनर से शारीरिक सबंध बना लेते है तो स्पर्म 5 दिन तक जिंदा रह सकता है, जिससे सेफ डेज़ में भी प्रेग्नेंसी हो सकती है।इसीलिए, बिना गर्भनिरोधक के संबंध बनाना रिस्की है।

गर्भधारण से बचने के सुरक्षित उपाय

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता

  • कंडोम का इस्तेमाल करें: जब आप अपने पार्टनर के साथ शारीरिक सबंध बनाये तो यह सबसे आसान और सुरक्षित तरीका होता है ।
  • ओवुलेशन ट्रैकिंग ऐप्स: मासिक चक्र को ट्रैक करने में मदद करते हैं, लेकिन पूरी तरह भरोसा न करें।
  • गर्भनिरोधक गोलियां या अन्य साधन: डॉक्टर की सलाह से ही लें।
  • इमरजेंसी पिल: असुरक्षित संबंध के बाद 72 घंटे में ली जा सकती है।

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता: यह लेख एक सार प्रस्तुत करता है

  • महिला का पीरियड खत्म होने के बाद 1-7 दिन तक महिला के साथ संबंध बनाना अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा सकता है, लेकिन महिला में गर्भधारण होने का रिस्क पूरी तरह से खत्म नहीं होता।
  • ओवुलेशन के आसपास (8-17 दिन) तक संबंध बनाने से महिला को प्रेग्नेंसी का खतरा सबसे ज्यादा होता है। क्योकि हर महिला का शरीर अलग होता है, इसलिए केवल कैलेंडर मेथड पर भरोसा न करें।

कब डॉक्टर या सेक्सोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए?

  • अगर मासिक चक्र अनियमित है।
  • बार-बार प्रेग्नेंसी का डर रहता है।
  • गर्भनिरोधक के बारे में सही जानकारी चाहिए हो ।
  • कोई यौन समस्या हो, जैसे दर्द, असामान्य ब्लीडिंग या चिंता।
  • चेतन क्लिनिक के अनुभवी सेक्सोलॉजिस्ट आपकी हर चिंता को गोपनीयता के साथ समझते हैं और सही सलाह देते हैं।

(FAQ)

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना सुरक्षित और सही होता है?

महिला के पीरियड खत्म होने के 1-7 दिन तक संबंध बनाना अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसमें हम महिला में गर्भ ठहरने का रिस्क पूरी तरह से खत्म नहीं होता है ।

क्या सेफ पीरियड में भी प्रेग्नेंसी हो सकती है?

हाँ, अगर ओवुलेशन जल्दी हो जाए या स्पर्म ज्यादा दिन जिंदा रहे, तो सेफ पीरियड में भी प्रेग्नेंसी संभव हो सकती है।

ओवुलेशन कब होता है?

आमतौर पर पीरियड के 14वें दिन के आसपास होता है , लेकिन यह हर महिला में अलग हो सकता है।

क्या कैलेंडर मेथड भरोसेमंद है?

नहीं, यह 100% सुरक्षित नहीं है। इससे बेहतर है कि गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करें।

गर्भधारण से बचने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?

कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां या डॉक्टर द्वारा दिए गए सबसे सुरक्षित हैं।

अगर आप या आपके साथी को “पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता” जैसे सवाल परेशान कर रहे हैं, तो बिलकुल शर्म न करें।
चेतन क्लिनिक के अनुभवी सेक्सोलॉजिस्ट से गोपनीय सलाह लें, सही जानकारी पाएं और चिंता मुक्त जीवन जिएं।
आज ही अपॉइंटमेंट लें – आपकी सेहत और खुशियाँ सबसे जरूरी हैं!

नोट:

यह ब्लॉग केवल जानकारी के लिए है। किसी भी गर्भनिरोधक या दवा का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले ।
आपकी गोपनीयता और सेहत, हमारी पहली प्राथमिकता है।
चेतन क्लिनिक – भरोसे का नाम, यौन स्वास्थ्य में!

Phone: 9817469817
Email: chetanclinic@gmail.com

author avatar
chetan clinic