सवाल आपके, जवाब प्रसिद्ध आयुर्वेदिक सेक्सोलॉजिस्ट वैद्य डॉ. चेतन गुप्ता के

शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) पुरुषों को शर्मिंदगी देने वाला: हर पुरुष को जाननी चाहिए ये 15 बातें

नोट: यह जानकारी जागरूकता के उद्देश्य से है। प्रत्येक व्यक्ति की स्थिति अलग हो सकती है। उचित उपचार के लिए योग्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लेना आवश्यक है।

प्रश्न 1.क्या शीघ्रपतन वास्तव में बीमारी है या केवल मानसिक डर?

उत्तर: हर बार जल्दी स्खलन होना बीमारी नहीं है। यदि यह समस्या लगातार बनी रहे, व्यक्ति या दंपत्ति को तनाव दे, या संतुष्टि में बाधा बने, तब इसका मूल्यांकन आवश्यक होता है। मेरे अनुभव में लगभग आधे मरीज पहले से ही मान लेते हैं कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी है, जबकि कई मामलों में कारण तनाव, प्रदर्शन का दबाव (Performance Anxiety) या गलत जानकारी भी हो सकती है। सबसे पहले सही कारण जानना जरूरी है।

प्रश्न 2.क्या हस्तमैथुन करने से शीघ्रपतन होता है?

उत्तर: यह इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला प्रश्न है। सामान्य हस्तमैथुन और शीघ्रपतन के बीच सीधा संबंध है। यदि कोई व्यक्ति वर्षों तक जल्दबाजी में आदत विकसित करता है या अत्यधिक तनाव में ऐसा करता है, तो कुछ मामलों में व्यवहारिक पैटर्न बन सकते हैं। हर व्यक्ति अलग होता है।

प्रश्न 3. क्या शादी होने के बाद शीघ्रपतन अपने आप ठीक हो जाता है?

उत्तर: नहीं। यह सबसे बड़ा मिथक है। यदि कारण तनाव है तो कुछ लोगों में सुधार हो सकता है। लेकिन यदि कारण लंबे समय से बना व्यवहार, स्वास्थ्य समस्या या अन्य कारण हों, तो केवल शादी से समस्या समाप्त नहीं होती।

प्रश्न 4.क्या यह कमजोरी की निशानी है?

उत्तर: बिल्कुल नहीं। शीघ्रपतन का मतलब हमेशा शरीर कमजोर होना नहीं है। कई बार व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ होता है, लेकिन मानसिक तनाव, चिंता या गलत धारणाओं के कारण समस्या महसूस करता है। कमजोरी और शीघ्रपतन दो अलग बातें हैं।

प्रश्न 5. क्या इंटरनेट पर मिलने वाली “100% गारंटी” वाली दवाएँ सुरक्षित होती हैं?

उत्तर: यदि कोई विज्ञापन कहता है—

“एक गोली में इलाज”

“30 मिनट में असर”

“100% गारंटी”

तो सावधानी रखें। स्वास्थ्य में कोई भी जिम्मेदार विशेषज्ञ बिना जांच हर व्यक्ति के लिए ऐसा दावा नहीं करता। उपचार हमेशा व्यक्ति की स्थिति के अनुसार होना चाहिए।

प्रश्न 6. क्या शीघ्रपतन उम्र बढ़ने से होता है?

उत्तर: नहीं। यह केवल उम्र की समस्या नहीं है। 20 वर्ष के युवक भी इस समस्या के साथ आते हैं और 60 वर्ष के व्यक्ति भी। इसलिए उम्र नहीं, कारण अधिक महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 7. क्या डायबिटीज और मोटापे का भी इससे संबंध हो सकता है?

उत्तर: हाँ। कुछ लोगों में मधुमेह, मोटापा, तनाव, नींद की कमी और जीवनशैली संबंधी कारक यौन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। इसीलिए केवल लक्षण नहीं, संपूर्ण स्वास्थ्य का मूल्यांकन आवश्यक है।

प्रश्न 8. क्या शराब और धूम्रपान इसका कारण बन सकते हैं?

उत्तर: लंबे समय तक धूम्रपान और अत्यधिक शराब शरीर के कई अंगों पर प्रभाव डाल सकते हैं। इनका असर रक्त संचार, नसों और समग्र स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वस्थ जीवनशैली हमेशा बेहतर विकल्प है।

प्रश्न 9. डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

उत्तर: यदि—

समस्या लगातार बनी हुई है।

रिश्ते में तनाव आने लगा है।

आत्मविश्वास कम हो रहा है।

इंटरनेट की सलाह से लाभ नहीं मिला। साथ में इरेक्शन, डायबिटीज या अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ भी हैं। तो विशेषज्ञ से परामर्श लेना उचित रहेगा।

प्रश्न 10. यदि आपको पूरे भारत के पुरुषों को केवल एक सलाह देनी हो तो क्या देंगे?

उत्तर: सबसे पहले शर्म छोड़िए। सबसे ज्यादा नुकसान बीमारी नहीं करती… चुप्पी करती है।जितनी जल्दी सही जानकारी मिलेगी, उतनी जल्दी सही समाधान की दिशा मिलेगी। पुरुष स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शरीर का कोई अन्य अंग।

वैद्य डॉ. चेतन गुप्ता की राय

शीघ्रपतन कोई ऐसा विषय नहीं जिसे छिपाया जाए। सही जानकारी, सही मूल्यांकन और समय पर विशेषज्ञ की सलाह से अधिकांश पुरुष बेहतर जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। इलाज से पहले जागरूकता सबसे आवश्यक है।”

शीघ्रपतन

अगले भाग में पढ़िए

“क्या शीघ्रपतन हमेशा मानसिक कारणों से होता है? या नसों, हार्मोन और जीवनशैली का भी इसमें योगदान हो सकता है?”

अगर आप भी शीघ्रपतन की समस्या से परेशान हैं, तो देर न करें। समस्या जितनी पुरानी होती है, इलाज उतना कठिन होता जाता है। “यह समस्याएं कोई शर्म की बात नहीं, यह शरीर का संकेत है कि अंदर कुछ गड़बड़ है। समय पर इलाज से मरीजों में स्पष्ट सुधार देखा जाता है।”

📞 आज ही विशेषज्ञ से सलाह लें

वैद्य डॉ. चेतन गुप्ता

Chetan Clinic – Ayurvedic Men’s Wellness Institute

✔ 30+ वर्षों का अनुभव

✔ गोपनीय विशेषज्ञ परामर्श

✔ पुरुष एवं वैवाहिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

✔ Evidence-informed Ayurvedic Approach

✔ हजारों परिवारों का विश्वास

विशेषज्ञ: Vaidya (Dr.) Chetan Gupta (Sexologist & Ayurvedic Specialist)

Chetan Clinic® – दिल्ली की 4 शाखाएँ

1. छतरपुर

2. दरियागंज

3. बदरपुर

4. भजनपुरा

अपॉइंटमेंट व जानकारी:

📞 9817469817

🌐 www.chetanclinic.com

“शक्ति में आत्मविश्वास है, और आत्मविश्वास में ही सुखी वैवाहिक जीवन की शुरुआत।”